'STR51' का अब 2027 तक करना होगा इंतजार, जानें ताजा जानकारी
अगर आप 'STR51' का इंतजार कर रहे थे, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सिलंबरासन टीआर और अश्वत्थ मरिमुथु की यह फैंटेसी-एक्शन फिल्म अब 2027 तक टल गई है।
दरअसल, अभिनेता और निर्देशक दोनों ही अपने दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट तो तैयार है, लेकिन सह-निर्माता अर्चना कल्पाथी ने बताया कि इसकी शूटिंग फरवरी, 2027 से पहले शुरू नहीं होगी।
फिल्म में सिलंबरासन के साथ कई हिरोइनें दिखेंगी और संथानम भी एक खास भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक स्वर्ग जैसे ठिकाने पर आधारित होगी, ऐसा बताया जा रहा है।
कब रिलीज होगी 'थलाइवर173' और 'अरसन'?
निर्देशक मरिमुथु फिलहाल रजनीकांत के साथ 'थलाइवर173' पर काम कर रहे हैं, जिसे 2027 की गर्मियों में रिलीज करने का लक्ष्य है।
यही एक बड़ा कारण है कि 'STR51' में देरी हो रही है। वहीं, सिलंबरासन भी वेत्री मारन के साथ अपनी फिल्म 'अरसन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
यह फिल्म 'वाडा चेन्नई' के यूनिवर्स पर आधारित है और इसमें उनके साथ विजय सेतुपति समेत कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में, 'STR51' के फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।