'मिर्जापुर' फिल्म के साथ 'मडगांव एक्सप्रेस 2' की भी तैयारी, दिव्येंदु शर्मा ने दिए बड़े अपडेट
मनोरंजन
'मुन्ना भैया' का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा किया है कि 'मिर्जापुर' पर एक फिल्म बन रही है। इस फिल्म में पुराने कलाकार वापस आएंगे। साथ ही दर्शकों को पसंद आया वही जबरदस्त एक्शन और ड्रामा इसमें भी देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार ये सब कुछ बहुत बड़े पैमाने पर होगा। उन्होंने कहा, "ये तो वही असली और ठेठ मिर्जापुर होने वाला है। हम पूरी ताकत के साथ आ रहे हैं।"
कुणाल ने लिखा 'मडगांव एक्सप्रेस 2' का ड्राफ्ट
दिव्येंदु ने ये भी बताया कि 'मडगांव एक्सप्रेस 2' पर भी काम आगे बढ़ रहा है। कुणाल खेमू ने फिल्म का पहला ड्राफ्ट लिख लिया है। अगर निर्देशक कुणाल केमू के साथ सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। दिव्येंदु ने ये भी बताया कि वो 'ग्लोरी' नाम के अपने एक दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त थे।