OTT पर आ रही धनुष की फिल्म 'कारा', जानिए कब और कहां देखें
धनुष की हालिया तमिल हाइस्ट ड्रामा 'कारा' 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में आने के 1 महीने से भी कम समय में OTT पर आ रही है। 1990 के दशक पर आधारित यै फिल्म एक ऐसे चोर की कहानी है, जिसने बैंक की वजह से अपना घर गंवा दिया है और अब वो एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है।
30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से 'कारा' ने दुनियाभर में 53.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'कारा' के OTT पर जल्दी आने से छिड़ी बहस
फिल्म का इतनी जल्दी बड़े पर्दे से OTT प्लेटफॉर्म पर आ जाना लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या फिल्मों का थिएटर में कम समय रहना सही है या गलत। कुछ लोग मानते हैं कि OTT पर जल्द फिल्मों के आने से सिनेमाघरों में दर्शक कम हो सकते हैं। खासकर 'कारा' के मामले में जब इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं और भारत में बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा।
सोशल मीडिया पर ये बहस तेज हो गई है, जहां दर्शक इस बात पर अपनी राय रख रहे हैं कि आगे चलकर फिल्म देखने के अनुभव पर इसका क्या असर होगा।