आर्यन खान का धमाका, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने स्क्रीनराइटर्स अवॉर्ड्स में गाड़े झंडे
मुंबई में हाल ही में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2026 का समापन हुआ। इस समारोह में आर्यन खान की नेटफ्लिक्स पर पहली पेशकश 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने 2 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर वेब कॉमेडी, म्यूजिकल और रोमांस श्रेणी में बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार जीता। इसी श्रेणी में उन्होंने बेस्ट डायलॉग का खिताब भी अपने नाम किया।
इस समारोह में 'ब्लैक वारंट' ने भी अपनी अलग पहचान बनाई। इसके लिए सत्यांशु सिंह और अर्केश अजय को बेस्ट स्क्रीनप्ले (वेब ड्रामा) से नवाजा गया, वहीं अन्विता दत्त के गीत 'नसीबा' को बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला।
सहाय, सिंह और 'स्टोलन' भी रहे विजेताओं में
अरण्य सहाय ने 'ह्यूमन्स इन द लूप' के लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड जीता। स्मिता सिंह को 'खौफ' के लिए वेब ड्रामा- बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया, जबकि 'पाताल लोक - सीजन 2' ने बेस्ट स्क्रीनप्ले (वेब ड्रामा) का पुरस्कार अपने नाम किया।
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने टेलीविजन- बेस्ट स्टोरी का खिताब जीता तो 'स्टोलन' ने फीचर फिल्म- बेस्ट स्टोरी और स्क्रीनप्ले दोनों पुरस्कार अपने नाम किए।
'गुस्ताख इश्क' के लिए गुलजार के लिखे 'हम फना' को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। ये रात भारतीय सिनेमा और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नई और ताजा कहानियों का एक बड़ा जश्न थी।