LOADING...
अरिजीत सिंह ने संन्यास के ऐलान के बाद दी लाइव प्रस्तुति, जानिए कहां किया परफॉर्म
अरिजीत सिंह ने मंच पर की वापसी (फाइल तस्वीर)

अरिजीत सिंह ने संन्यास के ऐलान के बाद दी लाइव प्रस्तुति, जानिए कहां किया परफॉर्म

Feb 09, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। जनवरी, 2026 में उन्होंने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिससे लोग निराश थे। इस घोषणा के कुछ दिनों बाद, अरिजीत ने कोलकाता में एक दुर्लभ सार्वजनिक मंच पर परफॉर्म करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया। अनुष्का शंकर के साथ मंच साझा करते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी आवाज का जादू चलाया, बल्कि दर्शकों को भावुक कर दिया।

प्रस्तुति

अरिजीत की पहली सार्वजनिक प्रस्तुति

अरिजीत ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक शानदार प्रस्तुति दी, जहां उनके साथ सितार वादक अनुष्का शंकर और तालवादक बिक्रम घोष ने मंच साझा किया। इस मौके पर उन्होंने बंगाली क्लासिक गीत 'माया भोरा राती' गाया, जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था। प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर संन्यास के ऐलान के बाद उनकी यह पहली सावर्जनिक प्रस्तुति थी, जिसमें दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस की भरपूर उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement