भू-राजनीतिक तनाव घटते ही डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.48 पर उछला
बिज़नेस
ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होने से तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे रुपया मंगलवार (9 जून) को अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले मजबूत होकर 95.48 के स्तर पर खुला। कमजोर अमेरिकी डॉलर ने भी रुपये की शुरुआत को बढ़ावा दिया।
रुपया 95.00-95.85 के बीच रहने का अनुमान
विशेषज्ञों का मानना है कि रुपया 95.00 से 95.85 के बीच रहेगा और अगर, 95.80 के करीब पहुंचने से हालात बिगडते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दखल दे सकता है। एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला असर रहा, जहां कोरियन वॉन बढ़ा, वहीं येन और रुपिया थोड़े गिरे।
फिनरेक्स की सलाह है कि निर्यातकों को 95.75-95.80 के पास डॉलर बेचें, जबकि आयातक को 95.00 के करीब खरीदारी करनी चाहिए।
इसका कारण यह है कि ऑयल कंपनियों और निवेशकों की मांग अचानक बदल सकती है, जिससे बाजार पर असर पड सकता है।