WWDC में ऐपल की घोषणाओं से रेडिंगटन के शेयर 5 फीसदी उछले
ऐपल की ओर से WWDC 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कई बड़े अपग्रेड्स का ऐलान किया। इनमें एक ज्यादा समझदार सिरी AI, शानदार फोटो एडिटिंग टूल्स और नए चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल थे। इन घोषणाओं के चलते मंगलवार (9 जून) को उसकी पुरानी वितरण भागीदार कंपनी रेडिंगटन के शेयरों में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
निवेशक अब रेडिंगटन के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह कंपनी 2007 से भारत और विदेश दोनों जगह ऐपल की सप्लाई चेन संभाल रही है।
चौथी तिमाही में हुआ 391 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
NSE पर कंपनी के शेयर 241 रुपये तक पहुंच गए, जिससे लगातार 2 कारोबारी सत्रों से चल रही गिरावट पर विराम लग गया। हालांकि, वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 391 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी कम है।
कंपनी के राजस्व में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल भले ही कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले हों, लेकिन रेडिंगटन के स्टॉक में पिछले 5 सालों में 74 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। यह दर्शाता है कि कंपनी इंडस्ट्री के बदलावों को बेहतर ढंग से संभाल सकती है।