शेयर बाजार में तेजी: निफ्टी 23,200 के पार, सेंसेक्स 337 अंक चढ़ा
बिज़नेस
भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार (9 जून) को जोरदार शुरुआत की है। सेंसेक्स 337 अंक उछलकर 73,862 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने 23,200 का स्तर पार कर लिया।
बाजार में यह तेजी मध्य पूर्व में तनाव कम होने और दुनिया के बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों की वजह से दिख रही है।
मिडकैप शेयरों ने बाजार को पछाड़ा
सेक्टरों में निफ्टी रियल्टी सबसे आगे रहा और इसमें 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बड़ी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस में अच्छी खरीदारी दिखी, वहीं टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में उतार-चढ़ाव भी कम हुआ क्योंकि इंडिया विक्स 3 फीसदी से ज्यादा नीचे आ गया। तेल की कीमतों में कमी और डॉलर पर दबाव की वजह से रुपया भी मजबूत हुआ।