AI और सेमीकंडक्टर में हेज फंड्स का रिकॉर्ड निवेश- रिपोर्ट
गोल्डमैन सैक्स की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हेज फंड्स ने साल 2026 की दूसरी तिमाही में एनवीडिया, माइक्रॉन और इंटेल जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर कंपनियों में रिकॉर्ड तोड़ निवेश किया है।
इस रिपोर्ट में कुल 1,059 हेज फंड्स के निवेश का विश्लेषण किया गया है, जिसमें AI के इस बढ़ते चलन को भुनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा निवेश देखने को मिला है।
निवेशकों को मिला 62 फीसदी रिटर्न
इन फंड्स ने डाटा सेंटर और ऑप्टिकल नेटवर्किंग में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जबकि गैर-तकनीकी सेक्टर्स से अपना निवेश कम किया है।
अब अकेले सेमीकंडक्टर ही एक आम हेज फंड के पोर्टफोलियो का 10 फीसदी हिस्सा बन गए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है।
इसका फायदा भी मिला है। इस साल इंफो टेक सेक्टर में हेज फंड्स के सबसे पसंदीदा निवेशों ने 62 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जिससे इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट हेज फंड्स को औसतन 7 फीसदी का फायदा हुआ है।