परप्लेक्सिटी 2028 में ही लॉन्च करेगी IPO, दूसरी कंपनियों की तैयारियों से नहीं पड़ेगा असर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप परप्लेक्सिटी 2028 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने को लेकर अड़िग है, भले ही एंथ्रोपिक और OpenAI की IPO फाइलिंग के बाद बाजार में थोड़ी हलचल मची हो।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद श्रीनिवास ने CNBC को बताया कि इन दोनों कंपनियों का उन पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे तो 2028 में ही अपनी कंपनी को लिस्ट कराने की योजना बना रहे थे और अब भी उनकी वही योजना है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्पेस-X का आने वाला IPO दिखा सकता है कि AI कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत कैसे कर सकती हैं।
कंपनी क्यों नहीं कर रही जल्दबाजी?
श्रीनिवास ने बताया कि परप्लेक्सिटी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है, इसलिए उन्हें सार्वजनिक होने की कोई जल्दबाजी नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि एंथ्रोपिक और OpenAI के लिए सफल IPO होना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे पूरे AI उद्योग को फायदा मिलेगा। उन्हें पूरा यकीन है कि ये दोनों कंपनियां सफल होंगी क्योंकि वे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।