AI के बढ़ते दबदबे को लेकर बैंक ऑफ अमेरिका ने दी चेतावनी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उछाल की चर्चा के बीच बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) के मुख्य निवेश रणनीतिकार माइकल हार्टनेट मानते हैं कि यह स्थिति कुछ-कुछ पुराने बुलबुलों जैसी ही है। ठीक वैसे ही जैसे 1880 के दशक में रेलवे का क्रेज देखा गया था।
उन्होंने आगाह किया कि अगर, बाजार में यह तेजी बहुत बढ़ जाती है तो जल्द ही वैश्विक बाजार में 2 से 3 फीसदी की गिरावट आ सकती है।
अगर, कुछ और बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आते हैं तो हो सकता है कि ये AI दिग्गज कंपनियां प्रमुख शेयर सूचकांकों का लगभग आधा हिस्सा बन जाएं, जिससे एक ही टोकरी में सारे अंडे रखने जैसी चिंता और बढ़ जाएगी।
भारतीय बाजार में बताई ये संभावनाएं
AI बुलबुले की बढ़ती चिंताओं के बीच हार्टनेट ने कुछ अच्छी बातों पर भी जोर दिया है। वे विनिर्माण, मिडकैप IT कंपनियों, रिन्यूएबल्स और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत जैसे देशों में संभावनाएं देखते हैं।
उनका मानना है कि निवेशक मेगाकैप टेक से हटकर इन सेक्टर्स में पैसा लगा सकते हैं। तेजी का यह दौर परिपक्व होने पर वे कमोडिटीज और उन छोटी कंपनियों में भी अवसर पाते हैं, जो AI को अपना रही हैं।