उतार-चढ़ाव के बावजूद अगले सप्ताह खुलेंगे 3 नए IPO
इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और दुनियाभर के तनाव के कारण शेयर बाजार में भले ही उतार-चढ़ाव दिख रहा हो, लेकिन इसके बावजूद अगले सप्ताह 3 नए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आ रहे हैं। ये लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) श्रेणी में दस्तक देंगे।
याश्वी ज्वैलर्स, एसएमआर ज्वैलर्स और राजंदिनी फैशन इंडिया के ये IPO 25 मई से 29 मई के बीच निवेश के लिए खुलेंगे।
इन मुश्किल हालात में भी कई छोटी कंपनियां अपनी लिस्टिंग कराकर बाजार में अपनी जगह बना रही हैं।
कितनी हैं इन IPO की कीमत?
याश्वी ज्वैलर्स का IPO 25 मई से 27 मई तक खुला रहेगा। कंपनी ने एक शेयर की कीमत 83 रुपये तय की है और इसका लक्ष्य 44 करोड़ रुपये जुटाना है। इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कर्ज चुकाने जैसे कामों के लिए किया जाएगा।
एसएमआर ज्वैलर्स का IPO 26 मई से 29 मई तक खुलेगा। इसके शेयरों का दाम 128 रुपये से 135 रुपये के बीच रखा गया है। कंपनी का इरादा 67 करोड़ रुपये तक जुटाने का है।
इसके अलावा, राजंदिनी फैशन इंडिया का IPO भी 26 मई को ही शुरू होगा। इसके प्रति शेयर की कीमत 59 से 63 रुपये तक रखी गई है। इसके जरिए कंपनी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम इकट्ठा करना चाहती है।